फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गणेश पूजन व जलाभिषेक के साथ महेश नवमी महोत्सव शुरू

Sun, 09 Jun 2024 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगज। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल के अंतर्गत महेश नवमी महोत्सव शनिवार को भगवान गणेश पूजन एवं भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ शुरू हो गया। महिला समिति ने प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

माहेश्वरी महिला समिति ने ढोल-नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी बारहद्वारी से आरंभ कर गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड पर समापन हुई। इसके बाद राम प्यारी कुंवर बिड़ला शिवालय मंदिर भगवान का पूजन किया। फिर रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव की आरती की गई। जिसमें मुख्य यजमान सत्यनारायण बिड़ला, देवेंद्र झंवर को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। आचार्य विनोद सोमानी ने पूजा पाठ का कार्यक्रम संपन्न कराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद कावरा, मंत्री सुनील कांत दरक, गोपाल झंवर, सुनील कावरा, सौरभ लाहोटी, रामोतार माहेश्वरी, राधा माहेश्वरी, छाया माहेश्वरी, प्रीती माहेश्वरी, मोहनी कावरा, रंजना डांगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें