फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं आ रहे सफाईकर्मी...गली-मोहल्लों, नालियों की सफाई में खुद जुटी जनता...एडवोकेट भानू प्रताप यादव ने खुद उठाई झाड़्

विज्ञापन
एडवोकेट भानू प्रताप यादव ने खुद उठाई झाड़्
विज्ञापन
आगरा। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, लेकिन सिकंदरा, राधा नगर की गलियों का आलम षह है कि नगर निगम के सफाईकर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान की धज्जियां उड़ा दी है। कई हप्तों से सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जनता ने खुद सफाई का जिम्मा उठा लिया है। राधा नगर, सिकंदरा के रहने वाले भानू प्रताप यादव, एडवोकेट ने खुद झाड़ू उठा ली। उनका कहना है, क्या करें सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। वेलेंटाइन कल है, इसके एक दिन बाद महाशिवरात्री है, सड़कों, गलियों, नालियों की सफाई तो करनी होगी। ऊन्होंने कहा, नगर निगम ने सड़कों, नालियों का बेड़ा गर्क कर रखा है। मोहल्ले की सड़कों, नालियों की साफ-सफाई नहीं हो रही है। कई बार शिकायत भी की। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मैंने खुद झाड़ू उठा ली है। इस समस्या के निदान के बारे में वकील साहब ने कहा, प्रत्येक गलियों, मोहल्लों में वोलेंटीयर्स बनाने की जरूरत है। उनकी निगरानी में 2-4 सफाईकर्मी हों। कूड़ा उठान गाड़ी प्रति दिन तो आती है, पर सड़कों, नालियों की सफाई नहीं होती। सिकंदरा फ्लाईओवर के पास नालियों का निर्माण तो हुआ लेकिन सड़ंकें मरम्त नहीं हुईं, जलभराव का संकट रहता है। सड़कों का बुरा हाल है। मच्छर भी पनप रहें है। कीटनाशक दवा के छिड़काव की जरूरत है। - सचिन

एडवोकेट भानू प्रताप यादव ने खुद उठाई झाड़्

एडवोकेट भानू प्रताप यादव ने खुद उठाई झाड़्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें