फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वीरता के सूचक हैं महर्षि परशुराम, बाह में हुआ हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। मंदिर पर रविवार को बाह में महर्षि परशुराम की जयंती मनाई गई। परशुराम मंदिर पर हवन यज्ञ एवं पूजन के बाद भाजपा के जिलामंत्री सतेन्द्र बरुआ ने कहा कि परशुराम बहुत बड़े शिव भक्त थे। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञान का उनमें अदभुत समन्वय था, साहसी थे। वर्तमान पीढी के लिए उनका जीवन चरित्र प्रेरणा स्रोत है। दयाशंकर बौहरे ने बताया कि परशुराम वीरता के सूचक माने जाते हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत दोनों ही युगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यज्ञाचार्य ब्रह्मदत्त शर्मा ने विधि विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराते हुए सबकी सुख समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की। इस दौरान सुरेश पचौरी, वेदप्रकाश पचौरी, रविकांत मिश्रा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, राजू दुबे, विशाल चतुर्वेदी, अंकुर बिधौलिया, अतुल उपाध्याय, राहुल बोहरे, अंशुमान सैथिया, शीलू पचौरी, सुधीर बोहरे, सोनू पचौरी, पुनीत शर्मा, बोबी बरुआ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें