फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधूना में महर्षि मार्कंडेय का लक्खी मेला कल से

Mon, 03 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गांव विधूना में मार्कंडेय ऋषि मेला बुधवार से शुरू होगा। सोमवार को एसपी ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक को व्यवस्था संबंधित निर्देश दिए हैं। तहसील घिरोर क्षेत्र के गांव विधूना में महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि का प्राचीन इतिहास है। यहां प्रतिवर्ष कार्तिका पूर्णिमा से लक्खी मेले का शुभारंभ होता है। प्रदेश भर से लोग स्नान, ध्यान और महर्षि के दर्शन के लिए आते हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि मेला स्थल में पुलिस कर्मी तैनात करें। अस्थाई चौकी पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही दमकल वाहन, एंबुलेंस सेवा, गोताखोर आदि की व्यवस्था रखें। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। स्थानीय लोग इसका ऐतिहासिक महत्व भी बताते हैं। यह ऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि माना जाता है, महाभारत काल से भी जुड़ा है। मेले में पवित्र कुंड में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लोगों का मानना है कि कुंड में स्नान करते से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें