कासगंज क्षत्रिय महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी ।
कासगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक बुधवार को शहर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्यशोभा यात्रा निकालने को लेकर पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक कुमार सिंह सिसोदिया ने कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट होकर महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा में सहभाग करें। उन्होंने कहा कि 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए अभी से जनसंपर्क करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह यदुवंशी ने की। युवा मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने कहा युवा समाज व राष्ट्र के कार्य में सक्रियता से सहभागिता करें।