फोटो 1खेरागढ़खाली ट्रक ने महाराणा चौक के चबूतरे में मारी टक्कर,प्रतिमा स्थल क्षतिग्रस्त
खेरागढ़। कस्बे के सैंया रोड स्थित पीपल मंडी चौराहा के महाराणा चौक पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खाली ट्रक अनियंत्रित होकर प्रतिमा स्थल के चबूतरे से जा टकराया। टक्कर से चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई सीज कर दिया।