महाराज सिंह शाक्य प्रदेश सचिव बनाए गए
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जिले की राजनीति में वोट बैंक को साधने की कवायद शुरू कर दी है। नगला मठिया निवासी महाराज सिंह शक्य को प्रदेश की कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बसपा से राजनीति शुरू करने वाले महाराज सिंह शाक्य लोकसभा उपचुनाव 2022 में सपा में शामिल हुए थे। एक सप्ताह पहले ही समाजवादी पार्टी ने लोधी समाज की रश्मी राजपूत को समाजवादी महिला सभा में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब शाक्य मतदाताओं को साधने के लिए महाराज सिंह शाक्य को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। महाराजा सिंह शाक्य का जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रहता है। संवाद