फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माध्यमिक स्कूलों में बनेंगे मदरसा बोर्ड के परीक्षा केंद्र

Sun, 19 Jan 2025 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मदरसा बोर्ड से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए माध्यमिक स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के लिए पांच से 10 किमी तक की दूरी का मानक तय किया गया है। बोर्ड से पत्र मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने केंद्र निर्धारण के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में मदरसा बोर्ड से 11 मदरसे संचालित हो रहे हैं। इनमें मुंशी, मौलबी, सेंकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं में शिक्षारत छात्र-छात्राओं की परीक्षा फरवरी माह में प्रस्तावित हैं। इनके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाए जाएंंगे। केंद्र का निर्धारण समिति के माध्यम से होगा। समिति डीएम की अध्यक्षता में बनेगी। सीडीओ, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी व दो मदरसों के प्रधानाचार्य समिति के सदस्य होंगे। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा गया है। जल्द ही केंद्र निर्धारण कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें