फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नहाते समय युवती का बना लिया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता है गलत काम, दहशत में पीड़िता व परिवार

Mon, 22 May 2023 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में युवक ने नहाते समय युवती का वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। अब उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है।

 
विज्ञापन
UP: नहाते समय युवती का बना लिया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता है गलत काम - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने नहाते समय एक युवती का वीडियो बना लिया। उसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। तीन वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। विरोध करने पर वह उसकी शादी तुड़वाने की दमकी देता है। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करके पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

वीडियो दिखाकर कर रहा ब्लैकमेल

मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती ने बताया कि तीन साल पहले मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने नहाते समय का वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो उसकी बात मानने लगी। युवक उसका शोषण करने लगा। छह महीने पहले उसकी शादी हो गई। अब युवक फिर से परेशान कर रहा है।

होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

मायके आने पर वीडियो पति को भेजने की धमकी देता है। अपनी इच्छा पूर्ति करना चाहता है। दो महीने पहले भी बहाने से अपने पास बुलाया। उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना कमला नगर के प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें