फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ पैसेंजर ट्रेन निरस्त, यात्री हुए परेशान

Wed, 12 Jun 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लखनऊ रेल मार्ग पर ऐशबाग-मानकपुर के मध्य रेलवे की ओर से नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते लखनऊ की ओर आने-जाने वाली ट्रेन निरस्त रही। ट्रेन के निरस्त होने से यात्री परेशान रहे। वहीं जंक्शन पर ठंडा पानी पीने के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लखनऊ में नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर उन्हें दूसरे रूट से निकाला। कासगंज से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 05380 को 13 जून तक निरस्त रहेगी। वहीं लखनऊ से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 05379, 14 जून तक निरस्त रहेगी।
मंगलवार को प्रथम दिन ट्रेन के रद्द हाेने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। इस ट्रेन से रोजाना लगभग एक हजार यात्री लखनऊ का सफर करते है। वहीं गर्मी की छुट्टियों में धार्मिक स्थलों से आने जाने वाले यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की वजह से परेशानी हुई। मथुरा, आगरा, हाथरस, सिकंदरा राऊ,बदायूं, उझानी, कछला, सोरोंजी व अन्य क्षेत्र से लखनऊ के लिए आने-जाने में लोगों को दिक्कतें हुई। काफी संख्या में लोग मार्ग बदलकर ट्रेन से बरेली होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। वहीं कुछ यात्रियाें ने बस में सवार होकर होकर यात्रा की। ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। वाटर कूलर पर पानी भरने की लेकर यात्रियों की भीड़ लगी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने स्टेशन पर स्टॉल से ठंडा पानी की बोतल खरीद कर पानी पीना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें