फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: घरेलू एलपीजी सिलिंडर 50 रुपये हुआ महंगा, आगरा में अब कीमत एक हजार के पार

Sat, 07 May 2022 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आगरा में अब यह सिलिंडर 1012.50 रुपये मिलेगा। 
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू एलपीजी सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) 50 रुपये महंगा हो गया है। 962.50 रुपये से कीमत बढ़कर 1012.50 रुपये हो गई है। वहीं, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में महज 10 रुपये की कमी आई है, यह 2398 रुपये की जगह अब 2388 रुपये में मिलेगा। एक मई को व्यावसायिक सिलिंडर कीमत में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। व्यावसायिक सिलिंडर पर तीन महीने में 453.50 रुपये बढ़ाए गए। अब महज दस रुपये कम किए गए हैं। घरेलू सिलिंडर की कीमत न बढ़ने से उपभोक्ता राहत महसूस कर रहे थे। एक हफ्ते के अंदर सिलिंडर के दाम में सीधे 50 रुपये की बढ़ोत्तरी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सब्जी, दाल, तेल आदि पर महंगाई की मार से उपभोक्ता पहले से बेहाल है।  

इस वर्ष 100 रुपये की बढ़ोत्तरी 

ऑल इंडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जनवरी में कीमत 912.50 रुपये थी। वहीं, गत एक वर्ष में कीमत में 190.50 रुपये का अंतर आया है। मई 2021 में घरेलू एलपीजी सिलिंडर कीमत 822 रुपये थी। अब उपभोक्ताओं को 1012.50 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, एक वर्ष में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 754 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। मई 2021 में कीमत 1633.50 रुपये थी, अब 2388 रुपये है। 

ऐसे बढ़े व्यावसायिक सिलिंडर के दाम

1 फरवरी: 1944.50 रुपये

विज्ञापन

1 मार्च: 2049 रुपये
22 मार्च : 2295.50 रुपये
1 मई: 2398 रुपये
7 मई: 2388 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें