फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: सात फेरों से पहले प्रेमी का इंतजार करती रही प्रेमिका, लेकिन हुआ कुछ ऐसा थाने पहुंच गई युवती

Sat, 05 Mar 2022 09:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक प्रेमी ने प्रेमिका को प्यार में बड़ा धोखा दिया। प्यार की ये कहानी शादी के सात फेरों तक पहुंच चुकी थी, लेकिन प्रेमिका इंतजार करती रही, वो फेरे लेने नहीं आया। अब पीड़िता ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को प्यार में धोखा मिला। एक युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो शादी के लिए राजी हो गया। शादी की तारीख तय कर ली। प्रेमिका इंतजार करती रही, लेकिन वो फेरे लेने नहीं आया। अब पीड़िता ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।

नर्सिंग होम में नौकरी करती है युवती 

पीड़ित युवती मूलरूप से इटावा की रहने वाली है। लोहामंडी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करती है। उसने आरोप लगाया कि चार साल पहले सत्यम गुप्ता नामक युवक से मुलाकात हुई थी। वह फिरोजाबाद के कोटला का रहने वाला है। वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया।

पुलिस से शिकायत के बाद शादी के लिए हुआ था तैयार

पीड़ित युवती ने बताया कि उसने  शादी का वादा किया। उसका शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की कहने पर टालमटोल कर देता। शादी की कहने पर इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने तीन महीने पहले थाना लोहामंडी में शिकायत की।  मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली। एक दिन शादी की तारीख तय हो गई। 

नहीं आया शादी करने 

शादी वाले दिन युवती इंतजार करती रही, लेकिन युवक नहीं आया। इस पर पीड़िता ने फिर से शिकायत की है। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें