फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

Thu, 28 May 2020 05:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कमरे में एक ही दुपट्टे का फंदा बनाकर दोनों पंखे के कुंदे पर लटक गए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने नाना के घर रह रहा था। गुरुवार को दोनों के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि प्रेमिका की शादी तय हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है। 

विज्ञापन


होडल का रहने वाला 21 वर्षीय मंजीत पुत्र मुकेश पिछले चार साल से अपने नाना प्रेम सिंह के घर वृंदावन के नगला रामताल में रह रहा था। बिजली मिस्त्री का काम करने वाले मंजीत का ननिहाल में पड़ोस की 19 वर्षीय युवती से प्यार हो गया। 



एक ही दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी


दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं, लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी आगरा में तय कर दी थी। इसी से दोनों क्षुब्ध थे। गुरुवार को प्रेमी युगल के शव कमरे में लटके मिले। उनके गले में एक ही दुपट्टे से बना फंदा बंधा था। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा। चौकी प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि युवक-युवती ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच चार साल से प्रेम संबंध थे। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें