लादूखेड़ा में मजरा अमरूपुरा में रविवार रात गांव के ही सत्यवीर (20) और रिश्ते में उसकी भांजी पिंकी ( 20) ने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सत्यवीर पुत्र बनवारी लाल और उसकी भांजी पिंकी (18) पुत्री प्रकाश निवासी पायकापुरा, धौलपुर बेहोशी की हालत में मिले। पास ही मोटरसाइकिल और कीटनाशक दवाओं की खाली डिब्बी मिली। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
ग्रामीणों ने बताया कि सत्यवीर ने पिंकी के साथ शादी करने की बात भी की थी। लेकिन, रिश्तेदारी के चलते पिता ने मना कर दिया। रविवार रात सत्यवीर को पिंकी ने जिद कर मनिया बुलाया था। वहां से बाइक पर वह उसे ग्राम अमरूपुरा ले आया। वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। ऐसा न होते देख दोनों ने जान देने की ठान ली।
क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ बीएस वीरकुमार ने बताया कि अमरूपुरा के पास से बेहोशी की हालत में मिले युवक-युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों के परिजन अस्पताल में हैं और अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।