फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में शादी करने के बाद थाने पहुंचे प्रेमी युगल, परिजनों संग हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 19 May 2019 11:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद थाने पर पहुंच गए। दोनों के पिता पीएसी में हैं। परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। घरवालों के सामाजिक तौर पर शादी के लिए तैयार होने पर ही वह घर गए। 
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले पीएसी कर्मी की बेटी के संबंध पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गए। युवक के पिता भी पीएसी में हैं। एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मगर, वह नहीं मिले। रविवार को युवक और युवती थाने आ गए। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अब साथ रहना चाहते हैं। लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं हैं। 

जानकारी पर दोनों के परिजन आ गए। युवती को परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। उसने घर जाने से इंकार कर दिया। वहीं युवक भी उसे साथ रखना चाहता था। थाने पर काफी देर तक दोनों के परिजनों के बीच पंचायत होती रही। बाद में परिजन दोनों की शादी सामाजिक तौर पर करने के लिए राजी हो गए। इस पर ही वह घर गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक और युवती घर चले गए हैं। परिजन अब उनकी शादी करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें