फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोने-चांदी की राखी में प्रभु श्रीराम की मांग

Sun, 27 Aug 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर सराफ बाजार भी सज गया है। दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंचने लगी हैं। सोने-चांदी की राखी में श्रीराम और भाई लिखी राखियों की मांग बढ़ी है। रक्षाबंधन पर बहनों को देने के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी दुकानों पर हो रही है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन जिले में 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें बाजार में सराफ की दुकानों पर पहुंचकर सोने-चांदी की राखी की खरीदारी करने लगी हैं। रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखी में भी श्रीराम और भाई लिखी राखी की मांग की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि सोने-चांदी में श्रीराम, भाई लिखी राखियों के साथ ही स्वास्तिक की राखियों की मांग भी बहनें की रही हैं। सोने की राखी तो मांग के अनुसार बनाई जा रही है। चांदी की राखी पहले से ही बनवाकर मंगा ली गई हैं। सोने की अपेक्षा चांदी की राखियों की मांग ज्यादा की जा रही है।

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के बाद बहनों को देने के लिए कई भाई सोने के आभूषणों की बुकिंग करा रहे हैं। सराफ की दुकानों पर बहनों को देने के लिए सोने की अंगूठी, कुंडल, झाले, जंजीर, झुमकी तक बुक कराई जा रही हैं। सराफ की दुकानों पर चांदी की राखी 700 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की रेंज में मौजूद हैं। ज्यादातर महिलाओं को 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये रेंज की चांदी की राखी भा रही है। सोने की राखी 7000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की रेंज में मौजूद हैं। सोने की राखी आर्डर पर ही सराफ तैयार करा रहे हैं। सोने के आभूषण भी 5000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये रेंज तक के बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें