आगरा। शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्रीराम की छठी पूजा श्रद्धा और रीति रिवाज से हुई। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने पूजन कर भगवान श्रीराम के बाल रूप की छठी मनाई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारिका कुकरेजा, आशा अग्रवाल, अनिता संयाल, सीता जुनेजा, मिथिलेश, गगन सिंह, लक्ष्मी, रेनू, मोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहीं।