खंदौली। कस्बा रामनगर में भगवान परशुराम की वुधवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम छह बजे पड़ाव चौराहे से शुरू होकर रामनगर स्थित लाल मंदिर तक जाएगी। आयोजकों के अनुसार भगवान परशुराम, माता रेणुका, भगवान गणेश, मां दुर्गा, खाटू श्याम एवं मां काली की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। मंगलवार को कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित बैठक में लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विनोद शर्मा, अजय शर्मा उर्फ जर्रा बाबा, आनंद शर्मा, पवन पंडित, दीपक शर्मा, रतन स्वरूप सारस्वत, प्रमोद उपाध्याय, विपिन शर्मा, सुशील उपाध्याय, पवन शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सुनील उपाध्याय आदि रहे।