फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कस्बे में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।कस्बा फतेहाबाद में निकलती जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे में सोमवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से बाह रोड से चौथी जगन्नाथ रथयात्रा प्रारंभ हुई। नगरपंचायत अध्यक्षा बबिता शल्या आरती उतार कर शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने रथ का रस्सा खींच कर यात्रा को आगे बढ़ाया। सदर बाजार, गांधी चौक, आंबेडकर चौक होते हुए शमसाबाद रोड स्थित माता कात्यानी मंदिर पर जाकर रथयात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, महाकाल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर अर्पित गुप्ता, नितिन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, आलोक बछरबार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें