फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा के डीएनए में ही मौजूद लूट

Fri, 08 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के डीएनए में ही मौजूद लूट
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के डीएनए में ही लूट मौजूद है। भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। महंगाई और भ्रष्टाचार को भाजपा रोक नहीं पा रही है। लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है।

उन्होंने कहा कि छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। सड़कों पर खुले में घूम रहे निराश्रित गोवंश की चपेट में आकर राहगीर और वाहन चालक घायल हो रहे हैं। अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न ही जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। गैस सिलिंडर सस्ता करना चुनावी चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा के शिकार हुए किसानों सहित अन्य लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। सरकार का अधिकारियों और अपराधियों पर अंकुश नहीं है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। मनोज शाक्य, कैलाश उपाध्याय, रमेशचंद्र वर्मा, लक्ष्मण सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें