फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर महिलाओं से लूटे जेवर और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। घिरोर मार्ग पर सोमवार रात एक निजी अस्पताल से घर लौट रहीं महिलाओं का टेंपो कार सवार बदमाशों ने रोक लिया। युवक पर तमंचा तानकर महिलाओं के जेवर और तीन हजार रुपये नकदी लूट कर भाग गए। लूट की उक्त घटना में टेंपो चालक के शामिल होने का शक भी पीड़ितों ने जाहिर किया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला चंदन निवासी पवन कुमार पत्नी विनीता को लेकर थाना क्षेत्र के गांव तरौली स्थित ससुराल आए थे। सोमवार को पत्नी की तबीयत खराब होने पर जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पवन पत्नी विनीता, सास उमा देवी, चचिया सास सरला देवी के साथ टेंपो में बैठ कर घर वापस लौट रहा था। पवन के चचिया ससुर रामवीर और पुत्र बाइक से आ रहे थे, रामवीर घिरोर मार्ग पर पेट्रोल लेने के लिए रुक गए। इस बीच घिरोर मार्ग डेरा बंजारा गुलाबपुर मोड़ के पास अचानक पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर टेंपो को रुकवा लिया। टेंपो रुकते ही कार में से उतरे चार बदमाश में से एक ने तमंचा निकाल कर पवन पर तान दिया। महिलाओं के कुंडल, अंगूठी और तीन हजार की नकदी लूट कर ले गए। जब पवन पुलिस को सूचना देने के लिए फोन करने लगा तो टेंपो चालक भी वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें