फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार से बैन हटने के बाद आज सपा के गढ़ में गरजेंगे सीएम योगी

Fri, 19 Apr 2019 11:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा 72 घंटे का बैन लगाए जाने के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए भाजपाइयों ने तैयारियां कर ली हैं। योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ.चंद्रसेन जादौन के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशी डा. चंद्रसेन जादौन के समर्थन में गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रांगण में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। 

गुरुवार को सभा स्थल पर सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल, रेस्ट रूम, हैलीपैड स्थानों का मुआयना किया। भाजपा नेता रामकैलाश यादव, पालिकाध्यक्ष सोनी शिवहरे, अवधेश पाठक, अलीगढ़ विधायक रघुराज सिंह, नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन




सीएम योगी ने रामसेतु को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा, देखें वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें