लोकसभा के लिए आज होने रहे मतदान में 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जिले के 17.86 लाख मतदाता तय करेंगे। मथुरा संसदीय क्षेत्र से संसद में इस बार प्रतिनिधित्व के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा से हेमामालिनी, रालोद से कुंवर नरेंद्र सिंह, कांग्रेस से महेश पाठक, ओमप्रकाश, छत्तर, जगवीर सिंह, जसवंत सिंह, जसवीर, दिनेश कुमार गौतम, रामदेव गौतम, प्रमोद कृष्ण, फक्कड़ बाबा, रामदास त्यागी का नाम शामिल हैं।
27 मार्च के बाद से यह सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए पूरी ताकत लगा रहे थे। पार्टियों के स्तर से तो पिछले 10 मार्च से मथुरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की धमाचौकड़ी मची हुई थी। आज होने वाला मतदान जनपद के इन सभी 13 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेगा।
Firkee: 72 हजार या 15 लाख, क्या ये है voters को दी जाने वाली Postpaid रिश्वत, देखें वीडियो