फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी का कांग्रेस में शामिल होने से इंकार, मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम

Sun, 24 Mar 2019 03:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सपना चौधरी (फाइल)
विज्ञापन
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। इसके साथ ही मथुरा संसदीय क्षेत्र से सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है।  
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को शाम को सपना चौधरी को लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। मीडिया में यह खबरें चलीं कि सपना ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रविवार को सपना चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

ट्विटर एकाउंट को लेकर भी उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरा कोई ट्विटर एकाउंट नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है। 
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी बात हुई और प्रियंका ने उनसे अच्छे से बात की। उन्होंने भविष्य में भी कांग्रेस से जुड़ने की बात से इनकार किया।

कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक पर दांव खेला है। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। जबकि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने रालोद के टिकट पर कुंवर नरेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें