फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों से पहले गिरिराजजी की शरण में हेमा मालिनी, परिक्रमा लगाकर मांगा आशीर्वाद

Wed, 22 May 2019 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
गिरिराजजी महाराज की परिक्रमा के दौरान हाथ जोड़े भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना से पहले हेमा मालिनी ने मथुरा में डेरा जमा लिया है। मंगलवार को सांसद हेमा मालिनी मथुरा पहुंचीं। उन्होंने गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के दौरान हेमा मालिनी के साथ कुछ लोग भी साथ थे। 
विज्ञापन


हेमा मालिनी मथुरा में मतदान के बाद देश में चुनाव प्रचार में व्यस्त थीं। मतगणना के पहले सांसद मथुरा पहुंच गईं। मंगलवार को मथुरा पहुंचने के बाद सांसद और सिनेतारिका हेमा मालिनी ने गिरिराजजी महाराज की परिक्रमा लगाई।

 गौरतलब है कि मतदान खत्म होने के बाद सांसद हेमा मालिनी ने द्वारिकाधीश मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की थी। इसके बाद वे अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गईं थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को हेमा मालिनी ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ मतगणना को लेकर मीटिंग की। सभी को जिम्मेदारी सौंपी। शाम को हेमामालिनी गोवर्धन पहुंचीं और गिरिराज जी की परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें