फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: ताजनगरी में जनसभा के बीच मंच से कूद पड़े रवि किशन, बोले- अरे, बचाओ भाई; जानें पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2024 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Lok Sabha Election: ताजनगरी में जनसभा के बीच अभिनेता रवि किशन अचानक मंच से कूद पड़े। उन्के मुंह से अनायास ही निकल गया कि अरे, बचाओ भाई। आगे पढ़े और जानें क्या था पूरा मामला... 
विज्ञापन
जनसभा के बीच अचानक मंच से कूद पड़े रवि किशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रजेश के आगरा में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने रविवार को सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में फिल्मी अंदाज में कार्यकर्ताओं को लुभाया। कहा कि सोशल मीडिया में चर्चा में आने से पहले मैं भी भीड़ का हिस्सा था। सोशल मीडिया ने मुझे फिल्म स्टार बनाया। 

विज्ञापन


ऐसे में अब सोशल मीडिया वालंटियर पार्टी के विरुद्ध भ्रामक प्रचार करने वालों को करारा जवाब दें। मोदी सरकार ने जो कीर्तिमान बनाए हैं, उनके आगे विपक्ष की एक नहीं चलेगी। रवि किशन प्रशंसकों से घिर गए। वह मंच पर ही गिरते-गिरते बचे तो अरे भाई बचाओ कहते हुए मंच से कूद पड़े।

विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार से घिरे

फतेहपुर सीकरी और कृष्णराव ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलनों में रवि किशन ने कहा कि नए भारत के निर्माण में सोशल मीडिया वालंटियर की बड़ी भूमिका है। विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार से घिरे हैं। परिवारवाद विपक्षियों की रग-रग में है। ऐसे लोगों की सच्चाई सामने लाने में सोशल मीडिया का बड़ा योगदान है। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: सपा में सिर्फ ऊपर से सब ठीक... अंदरखाने चल रही खींचतान? चुनावी समर में अकेले खड़े अखिलेश यादव

कहा कि सदियों के बाद निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले मोदी जैसे संत मिले हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। जो भ्रष्टाचार करेगा जेल जाएगा ही। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने केंद्र की योजनाओं को गिनाया।
 

गीत सुनाकर बांधी समां

अभिनेता रवि किशन ने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में .... गीत की लाइन प्रस्तुत कर सभागार में समा बांध दिया। इसके बाद हम जिएंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए ..... की प्रस्तुति पर सभागार में खूब तालियां बजीं। सांसद ने फिल्मी अंदाज में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करने का आग्रह किया।

आगरा में लोगों को संबोधित करते रवि किशन - फोटो : संवाद

मंच से कूद पड़े रवि किशन, बोले- अरे,बचाओ भाई

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने रविवार को कृष्णराव ऑडिटोरियम में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने फिल्मी अंदाज में अपने किस्से बताए तो लोगों को विपक्षियों का मुकाबला करने की सीख भी दी। पूरा हॉल खचाखच भरा था। 

यह भी पढ़ेंः-  केमिकल कारोबारी हत्याकांड: मास्टरमाइंड कासिम मुठभेड़ में गिरफ्तार, परिजन बोले- हत्या कर 50 लाख का डाला था डाका
 

भाजपा की जीत, रणनीति पर तो चर्चा हुई ही, रवि किशन के अपनी बात कहने के अंदाज ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। युवकों, महिलाओं में रवि किशन के साथ फोटो खिंचाने, सेल्फी लेने की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में प्रशंसक मंच पर पहुंच गए। हालात ऐसे बने कि रवि किशन को मंच से कूदना पड़ा।

प्रशंसकों से घिर गए रवि किशन

वालंटियर सम्मेलन को संबोधित कर सांसद रवि किशन लोगों से विदा लेने वाले थे। इसी बीच मंच पर बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंच गए जो रवि किशन के साथ फोटो खिंचाने और सेल्फी लेने के लिए उतावले थे। पहले तो कुछ लोगों ने फोटो और सेल्फी का आनंद लिया। 
विज्ञापन

धीरे-धीरे घेरा ऐसा बढ़ा कि रवि किशन प्रशंसकों से घिर गए। वह मंच पर ही गिरते-गिरते बचे तो अरे भाई बचाओ कहते हुए मंच से कूद पड़े। भीड़ के दबाव में इस दौरान अफरातफरी मच गई। कई युवक और महिलाएं भी गिर पड़ीं। वह जैसे-तैसे गैलरी और फिर अपनी कार तक पहुंचे और रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें