06एमएनपी-07-शहर के महमूद नगर में एक परिवार के मुखिया से पूछताछ करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सोमवार दोपहर एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन सिंह के साथ मुस्लिम बस्ती महमूदनगर पहुंचे। अधिकारियों को सामने देख अरमान डीएम के पास पहुंचा, उसने बताया साहब दो दिन से बच्चे भूखे हैं। घर में राशन नहीं है, वह तीन भाई हैं। तीनों भाई हथठेल पर सामान बेचकर परिवार पालते हैं। परिवार में पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। बाजार बंद होने से वह सामान बेचने नहीं जा पा रहे हैं। सुबह से घर में खाना नहीं बना है। डीएम ने अरमान से घर में रखा आटा का बर्तन दिखाने को कहा। अरमान के घर का आटा का खाली कनस्तर देख डीएम ने एसडीएम सदर रजनीकांत से कहा इसको राशन के दो पैकेट दे दो। डीएम ने अरमान से कहा तीनों भाई आपस में मिलकर इसी राशन से खाना बनाओ। जरूरत होगी तो हम फिर मदद करेंगे।