फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने प्रवेश निषेध का टांगा बैनर

विज्ञापन
04एमएनपी-14-शहर के मोहल्ला कटरा में बाहर से लोगों का आना मना है का लगा बैनर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में संक्रमण पए जाने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। दूसरे के घर जाने में जहां परहेज कर रहे हैं। वहीं अपने घर आने वालों से मना करने में भी नहीं हिचक रहे हैं। नगर के मोहल्ला कटरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास एक गली में रहने वाले युवाओं ने शुक्रवार की सुबह गली के बाहर एक बैनर टांग दिया है। 30 मकानों वाली गली के बाहर टांगे गए बैनर पर पर लिखा गया है- बाहर के लोगों का आना सख्त मना है-आज्ञा से जिलाधिकारी। गली में रहने वाले महेशचंद्र बताते हैं बैनर लगाने के बाद गली में लोगों का आना बहुत कम हो गया है। रवि कुमार बताते हैं लोग बिना स्वास्थ्य सुरक्षा के ही शहर में घूम रहे हैं। संक्रमण कभी भी हो सकता है। ऐसे में बचाव का सबसे बेहतर तरीका यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें