फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान के ताले तोड़ करीब दो लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

गिहार कालोनी में मकान के ताले तोड़ कर चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए। सोमवार को जब गृहस्वामी घर लौटा तो चोरी की जानकारी हुई।
थाना क्षेत्र की गिहार कालोनी निवासी राम खिलाड़ी नए साल पर अपने गांव नगला हरीसिंह गया हुआ था। सोमवार की शाम को जब वह घर वापस लौटा तो मकान के ताले टूटे देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सों में रखे जेवर और नकदी चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

सारा सामान इधर उधर पड़ा हुआ था, पीड़ित ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, दो अंगूठी, 25 हजार रुपया, तीन जोड़ी चांदी की पायल, कमरबंद सहित करीब दो लाख रुपये की चोरी कर ले गए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें