सरकारी राशन भरे होने की सूचना लोडर मैक्स वाहन को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : संवाद
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नया बास से गल्ले से भरा लोडर मैक्स वाहन बुधवार दोपहर भदरौली मार्ग की तरफ जा रहा था। सरकारी राशन होने की सूचना पर थाना पुलिस ने भदरौली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास गाड़ी को घेराबंदी करके पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे खाद्य रसद विभाग के इंस्पेक्टर आजाद कुमार ने मामले की जांच की। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।