फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एंबुलेंस में लोडर ने मारी टक्कर, चालक सहित चार घायल

Sun, 25 Feb 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अतरौली मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि मरीज को अलीगढ़ ले जा रही एंबुलेंस में लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस चालक व एक अन्य कर्मी तथा लोडर वाहन के चालक व परिचालक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं मरीज को दूसरी एंबुलेंस में अलीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक आयेंद्र निवासी उतरना थाना मूसाझाग बदायूं और ईएमटी उमेशचंद्र निवासी बहादुर नगर सोरोंजी शनिवार की रात्रि मरीज को लेकर 108 एंबुलेंस से अलीगढ़ जा रहे थे। ढोलना के निकट सामने से तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस चालक आयेंद्र, ईएमटी उमेशचंद्र, लोडर का वाहन चालक धर्मेंद्र, परिचालक ग्रीश निवासी पहासू बुलंदशहर घायल हो गए। हादसे पर अन्य राहगीर भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी ढोलना पुलिस को दी गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं एंबुलेंस से अलीगढ़ जा रहे मरीज को दूसरी एंबुलेंस बुलाकर उसे अलीगढ़ भिजवाया।
कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि रात्रि के दौरान हुए हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मरीज को दूसरी एंबुलेंस अलीगढ़ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें