फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरा चारा के लिए पशुपालकों को निशुल्क मिलेंगे बीज

Sat, 18 Nov 2023 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हरा चारा के लिए पशु पालकाें परेशानी नहीं होगी। पशुपालकों को पशुपालन विभाग निशुल्क बरसीम के बीज का वितरण करेगा। जिसके लिए बरसीम का बीज पशु चिकित्सालयों पर पहुंचाया गया है। शीघ्र ही इसका वितरण किया जाएगा।हरा चारा पशुओं के लिए आवश्यक है। हरा चारा पशुओं की सेहत के लिए जरूरी है और इससे दुधारू पशुओं का दूध भी बढ़ता है। लेकिन इसको करने के लिए पशुपालक गंभीर नहीं रहते। पशुपालकों को हरा चारा की बुवाई को प्रेरित करने के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा निशुल्क बरसीम का बीज दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन लिए गए थे। जिनमें हर ब्लॉक पर 30 से 35 पशुपालकों का चयन किया गया है। अब इन पशुपालकों को बीज का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अभी हरे चारे की बुवाई का सीजन भी है। बीज मिलने बाद पशुपालक समय से बुवाई भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें