बटेश्वर। तीर्थधाम के मंदिर परिसर स्थित यात्री विश्राम गृह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को कथा व्यास आचार्य संजय कृष्ण द्विवेदी ने गोवर्धन पूजा और ओखली बंधन के प्रसंग का मनमोहक वर्णन कर भगवान कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला। यह प्रसंग सुन श्रोता भावविभोर हो गए। कथा पंडाल ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। कथा समापन पर आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।