फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे की महिला कर्मियों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, आगरा मंडल कार्यालय में महिला सभा की बैठक में महिला कर्मचारियों ने कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं उठाईं। यूनियन पदाधिकारियों ने समस्याओं को रेल प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान कराने का भरोसा दिया। बैठक में मंडल मंत्री सुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, साजमा प्रवीण और कन्वीनर निखिल बाजपेई ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने दिन में ही ड्यूटी कराने, महिला ट्रैकमैन का विभाग शीघ्र बदलाने, कार्यस्थल पर चेंजिंग रूम और लंच रूम की व्यवस्था और स्थानांतरण प्रार्थनापत्रों पर कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में रीमा राघव, भावना सिंह, अनीता, राधा, हिमानी यादव, मधु और दीपमाला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें