फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब माफिया का मकान किया सील

Tue, 21 Feb 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। मंगलवार को तहसीलदार ने पुलिस बल की मौजूदगी में एक हिस्ट्रीशीटर के मकान को सील किया। सील किए गए मकान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपया बताई गई है।
विज्ञापन

कस्बा के रामनगर रोड निवासी रोमी यादव एक शराब माफिया है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, थाने में उसकी हिस्ट्रीशीटर भी खुली हुई है। थाना किशनी पुलिस द्वारा उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर के मामले में उसके विरुद्ध फरार घोषित किए जाने की कार्रवाई की जा चुकी थी। गिरफ्तारी न होने के बाद न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। उक्त आदेश के क्रम में मंगलवार को तहसीलदार विशाल यादव टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचे, उनके साथ प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह व पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

रोमी यादव के तीन मंजिला मकान में तीसरे हिस्से को तहसीलदार द्वारा सील कर दिया गया। बताया कि उक्त मकान में आरोपी का तीसरा हिस्सा है। उसके हिस्से को सील किया गया है। सील किए गए मकान की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें