फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला चिकित्सालय में लगेगा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की दिक्कत न हो इसके लिए अब लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला चिकित्सालय में 60 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट और इसके भवन का कार्य पूरा किया जाएगा। जिला चिकित्सालय में 150 बेड तक मरीजों को लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। जिला अस्पताल में कोरोना काल में एक ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए स्थापित किया गया था। इस प्लांट से एयर ऑक्सीजन की व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई। अभी तक मरीजों को एयर ऑक्सीजन की सुविधा का लाभ मिल रहा था। अब भविष्य में ऑक्सीजन की किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यह प्लांट बिना बिजली के संचालित होगा। लिक्विड रसायनिक पदार्थों से लिक्विड ऑक्सीजन तैयार की जाएगी। प्लांट स्थापित करने के लिए फाउंडेशन का कार्य 15 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद टैंक आदि की स्थापना की जाएगी और हॉस्पिटल परिसर के वार्डों में पाइपलाइन डाली जाएगी। मार्च माह तक यह प्लांट का निर्माण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें