फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लायंस क्लब ने लगाए 100 पौधे, दाना-पात्र भी बांटे

Thu, 16 Jul 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
121...पालीवाल पार्क में लॉयंस क्लब आगरा प्रयास की ओर से दाना पात्र।वितरण करते हुए संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा। पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के लिए लायंस क्लब आगरा प्रयास ने पालीवाल पार्क में 100 बोगनविलिया के पौधे लगाए। इस अभियान में पक्षियों के लिए दाना-पात्र, सीड्स बॉल और कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. सीमा प्रताप सिंह (आयुक्त आगरा की पत्नी) ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने बताया कि कम पानी में चलने वाला बोगनविलिया पर्यावरण के साथ सुंदरता भी बढ़ाता है। क्लब अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने सभी से पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, आलोक अग्रवाल, विनीत खेरा, रुचि बगला, रूपाली अग्रवाल, पुनीत बगला, गरिमा हेमदेव, राजेश हेमदेव, प्रदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें