फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर की नई प्रबंध कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
लायंस क्लब आगरा विशाल सैफायर के अध्यक्ष बने सीए राकेश अग्रवाल
विज्ञापन
आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल सैफायर की नई प्रबंध कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इस वर्ष क्लब का स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण विशेष आयोजनों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष बंसल को सचिव तथा सोम मित्तल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नेत्र शिविर, गांवों में मेडिकल एवं डायबिटीज जांच शिविर, पित्ताशय एवं अपेंडिक्स ऑपरेशन शिविर, पौधरोपण आदि कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व कार्यकारिणी के लायन सुनील गुप्ता, अजय मनचंदा, पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, संजय बंसल, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें