फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरा पुत्र की मौत, पिता सहित तीन गंभीर

Sun, 28 Jul 2024 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांडी में शुक्रवार की देर शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में दबने से पुत्र की मौत हो गई। जबकि उसके पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चांडी निवासी लल्लू सिंह के मकान का लिंटर शुक्रवार की देर शाम 7.45 बजे के करीब डाला जा रहा था। तभी अचानक शटरिंग की सपोर्ट में लगी बल्लियां सरक गई। राजेश कुमार (34), उसका पुत्र ऋषभ यादव (15) वर्ष और छोटा भाई लाल सिंह (34) व उसका पुत्र विकास (16) बल्लियों को लगा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन लिंटर ढह गया। लिंटर के गिरे मलबे में राजेश कुमार, ऋषभ, लालसिंह और विकास दब गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। परिजन घायलों को एंबुलेंस की मदद से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया । वहीं राजेश, लाल सिंह और विकास का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि लिंटर के मलबे में दब जाने से किशोर की मौत हुई है। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें