फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भरभरा कर गिरा मकान का लिंटर, दो भाई घायल

Wed, 03 Jul 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। मानपुर नगरिया में बुधवार सुबह तेज बारिश से मकान का लिंटर गिर गया। इसके चलते दो भाई घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुबह से ही कभी तेज तो कभी धीमी बरसात हो रही थी। गांव मानपुर नगरिया निवासी कालीचरन पुत्र दरबारी घर में बैठे थे। पास ही उनके भाई प्रकाश भी बैठे आपस में बात कर रहे थे। तभी अचानक मकान का लिंटर भरभराकर गिरा। इसके चलते दोनों भाई लिंटर में दब गए। लिंटर गिरते ही घर में चीत्कार मच गया। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर भागकर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने दोनों भाइयों को निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों भाइयों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।



बरसात के कारण गिरे दो मकान, नहीं हुआ कोई हताहत

पटियाली। तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पिलखुनी एवं नगला डामर में मकान गिर गए। गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

गांव पिलखुनी निवासी सुरेश चंद्र पुत्र रामविलास का परिवार बुधवार सुबह कमरों से निकल कर आंगन में कामकाज में लगा था। तभी मकान की छत भरभरा कर गिर गई। धमाके और चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के दबे होने की आशंका के चलते ग्रामीण मलबा हटाने लगे। तभी सुरेश ने बताया कि घर के सभी लोग सुरक्षित हैं। मलबे में गृहस्थी का सभी सामान दबकर खराब हो गया।
दूसरी घटना ग्राम नगला डामर में हुई। गांव के कुंवनेश पुत्र ओमपाल का परिवार खेती के काम में लगा था। तभी घर की छत भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था। इस घटना में भी घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। एसडीएम ने दोनों गांवों के लेखपालों को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मकान स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें