फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भरभराकर गिरा लिंटर, मलबे में दबकर तीन लोग घायल

Sat, 17 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के कादरबाड़ी गांव में शुक्रवार शाम एक जर्जर मकान का लिंटर तोड़ते समय अचानक गिर गया। इस हादसे में प्रेमपाल वाल्मीकि और उनके भाई कृष्णा व गोविंद मलबे में दबकर घायल हो गए। लिंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें