फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला पर गिरी बिजली, मौत

Thu, 19 Jun 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव बड़ी हविलिया में बृहस्पतिवार की शाम भैंस चराने गई 52 वर्षीय महिला पर बिजली गिर गई। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना क्षेत्र के गांव बड़ी हविलिया की रहने वाले दिलाराम कठेरिया की पत्नी आशा देवी (52) शाम के समय खेत पर भैंस चरा रही थीं। इस समय बारिश हो रही थी। तभी अचानक तेज धमाके साथ महिला पर बिजली गिरी और वह अचेत होकर खेत पर ही गिर गईं। महिला को अचेत पड़ा देख आसपास खेत में काम कर रहे लोग वहां एकत्र हो गए। देखा कि आशा देवी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहां परिजन व ग्रामीणों ने बिजली गिरने से मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें