फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश के दौरान 2 स्थानों पर गिरी बिजली, लोग बाल-बाल बचे

Mon, 11 Sep 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। जिले में हुई भीषण बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कई घटनाएं हुईं। दो स्थानों पर बिजली गिरी। दीवार और छत गिरने से लोगों को नुकसान हुआ है। वहीं, एक झोपड़ी भी गिर गई। झोपड़ी में बैठे लोग लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

देर रात्रि बारिश के दौरान पटियाली क्षेत्र के गांव अलोखर में एक महिला की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई थी। इसी तरह अन्य घटनाएं हुईं। मुबारिकपुर सिगतरा गांव में पीतमकौर के मकान की छत गिर गई। परिवार के लोग बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बच गए। पटियाली तहसील क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव में विजय सिंह की झोपड़ी रात्रि करीब 11 बजे गिर पड़ी। झोपड़ी में रखा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। इसके अलावा अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी में बिजली गिरने से मकान के ऊपर बनी सीमेंट की रेलिंग टूट गई और छत में दरारें पड़ गईं। यह घटना रविवार की देर रात को हुई।
जब बारिश के दौरान अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरी। तीसरी मंजिल पर बनी रेलिंग टूटकर नीचे आकर गिरी। मकान के बरामदे में बच्चे बैठे हुए थे जो बाल-बाल बच गए। बिजली की केबिल में भी आग लग गई। मकान की छत में गहरी दरारें आईं हैं। मकान मालिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि जब बिजली गिरी उस समय परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। बिजली गिरने के दौरान काफी तेज आवाज हुई। सभी लोग दहशत में आ गए। वहीं, नगला बंजारा के मजरा नवाबगंज में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के ऊपर बिजली गिरी जिससे ट्रांसफाॅर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें