फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीज की तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित, कृषि विभाग टीम को देखकर भागने पर हुई कार्रवाई

Wed, 09 Nov 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पाराशर एंड संस खाद बीज भंडार, नंदगवा रोड, पिनाहट, निवेरिया कृषि सेवा केंद्र, नंदगवा रोड, कुशवाह खाद बीज भंडार, अभयपुरा चौराहा, बाह का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
डीएपी खाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। पिनाहट, बाह और जैतपुर कलां स्थित दुकानों से गेहूं और सरसों के बीज के 61 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहीं, टीम देखकर दुकान बंद कर दुकानदारों के भागने पर तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।  

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं और सरसों की फसलों की बुवाई जा रही है। किसानों को सही बीज उपलब्ध हो, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर बीज की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को संबंधित तहसीलदार के साथ बाह, पिनाहट और जैतपुर कलां स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। संदिग्ध लगने पर 61 नमूने सरसों व गेहूं के बीज के लिए गए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।

वहीं, निरीक्षण की सूचना पर दुकान बंद करके भागने वाले दुकानदाराें पर भी कार्रवाई की गई है। पाराशर एंड संस खाद बीज भंडार, नंदगवा रोड, पिनाहट, निवेरिया कृषि सेवा केंद्र, नंदगवा रोड, कुशवाह खाद बीज भंडार, अभयपुरा चौराहा, बाह का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। 

आज दोपहर तक पहुंचेगी डीएपी की रैक

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इफको डीएपी की रैक 3750 मीट्रिक टन बुधवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। ट्रेड आगरा के सीमा में मंगलवार की शाम प्रवेश कर गई। प्रयास है कि रैक पहुंचने के साथ ही 30 से 40 फीसदी डीएपी वितरण के लिए भेज दी जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें