फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेकिंग के दौरान कीटनाशक की दुकान का लाइसेंस निलंबित

Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फरीदाबाद और आगरा से आई टीम के साथ मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ने औंछा क्षेत्र में कीटनाशक की 8 दुकानों पर चेकिंग की। अनियमितता पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। दुकान से जांच के लिए नमूना भी लिया गया। किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली खाद बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए भारत सरकार की ओर से टीमों को निरीक्षण के लिए भेजा गया है। मंगलवार को फरीदाबाद और आगरा की टीम मैनपुरी पहुंची। जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने टीम ने औंछा क्षेत्र स्थित कीटनाशक की आठ दुकानों का निरीक्षण किया। सात कीटनाशक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। वहीं एक दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही जांच के लिए नमूना लिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदार जो अपने बीज और दवा विक्रय करने वाली कंपनियों का प्राधिकार पत्र नहीं रखते हैं, दुकान पर स्टॉक बोर्ड और सेल रजिस्टर नहीं रखते हैं। ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया है, वहीं अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दुकानदारों को कमियां समय रहते दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें