कुत्तों को पकड़वाने के लिए एसडीएम को लिखा पत्र
कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम धमियांपुर में आवारा कुत्तों का उत्पात बढ़ गया है। कई लोगों पर आवारा कुत्ते हमला कर चुके हैं। गांव की समस्या को देखते हुए प्रधान आकांक्षा ने एसडीएम को पत्र सौंपकर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते बच्चों और महिलाओं के साथ ही आम लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। एक महिला की मौत भी हो चुकी है। प्रधान ने एसडीएम से आवारा कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम प्रसून कश्यप ने बताया कि शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद