उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ थाना सकरौली के गांव लालपुर में आधी रात को दिखाई दिया। ग्रामीणों की जब इस पर नजर पड़ी तो वो डर से सहम गए। गांव के ही कुछ युवाओं ने चुपके से तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव लालपुर में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहल कदमी कैद हो गई। आधी रात को ग्रामीणों ने उसकी दहाड़ सुनी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। गांव के लोगों ने बताया कि तीन दिन से गांव में तेंदुए की दहशत है। उसने एक गाय पर भी हमला किया था, जिसकी मौत हो गई।