फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेवर क्षेत्र के गांवों में तेंदुए के हमले का हल्ला

Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो28 छबीलेपुर में तेंदुआ की सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा ग्रामीणों से जानका
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र के तीन गांव में लोग कुत्तों के हमले की घटनाओं से परेशान हैं। शुक्रवार को किसी ग्रामीण ने वन विभाग की टीम को तेंदुए के हमले में पशुओं के घायल होने की जानकारी दी। मौके पर वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची।थाना क्षेत्र के गांव चनेपुर, छबीलेपुर और प्रेमपुर के लोग कुत्तों के हमले की घटनाओं से परेशान हैं। आए दिन हमला कर किसी न किसी पशु को घायल कर देते हैं। बृहस्पतिवार रात को भी हमले में पशु घायल कर दिया। रात भर ग्रामीणों जागते रहे। इस बीच किसी ने गांव छबीलेपुर में तेंदुआ के हमले में पशुओं के घायल होने की जानकारी वन विभाग को दे दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा टीम के साथ गांव पहुंचे। जांच करने पाया कि पशु कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं। गांव में कोई तेंदुआ नहीं है, किसी ने झूठी सूचना दी थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले अलीगढ़ कानपुर हाइवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुआ की मौत हो गई थी। ग्रामीण अनूप कश्यप ,पालेश कुमार, विपिन कुमार, ओमवीर आदि ने कुत्तों के हमले मेें घायल पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें