फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाना दिवस का आज बहिष्कार करेंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लेखपालाें का आठ सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन तेज हाेता जा रहा है। ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद करने के बाद शनिवार को थाना दिवस बहिष्कार का एलान किया गया है। अपने-अपने थानों पर जाकर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह आंदोलन किया जा रहा है। सबसे पहले लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज छोड़ा। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, ऑनलाइन कार्य को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब थाना समाधान दिवस के बहिष्कार की तैयारी है। संघ के सदर तहसील मंत्री जितेंद्र चौधरी ने बताया कि वेतन विसंगत, पदनाम सहित आठ सूत्री मांगे हैं। जिन्हें शासन आश्वासन के बाद भी लंबित किए हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें