फतेहाबाद। भ्रष्टाचार निवारण संगठन और सतर्कता दल की कथित कार्रवाई से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आक्रोशित है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को सौंपा और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रामनरेश त्यागी, मंत्री सूरज पाल, रवि गोस्वामी, दीपक मौर्या, नरगिस, ध्यानेंद्र सिंह तोमर, अलका यादव, मोनू बघेल आदि मौजूद रहे। संवाद